NCVT ITI Admit Card 2026 – Download CBT & Practical Hall Ticket @ skillindiadigital.gov.in
अगर आप NCVT से ITI कर रहे हैं और 2026 की Practical और CBT परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है: National Council of Vocational Training द्वारा ITI Admit Card 2026 जारी कर दिया गया है। परीक्षा में बैठने के लिए हॉल टिकट अनिवार्य होता है, और इसके बिना exam center में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए सभी छात्र समय पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
इस बार NCVT द्वारा Practical ITI Admit Card को 13 जुलाई 2025 और CBT Hall Ticket को 20 जुलाई 2025 को ऑनलाइन जारी किया जाएगा। डाउनलोड लिंक एक्टिव होने के बाद, आप सिर्फ अपना Registration Number और Date of Birth डालकर इसे आसानी से Skill India Portal या NCVT की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
| Conducting Body | National Council of Vocational Training (NCVT) |
| Examination Name | ITI Annual Exam (CBT & Practical) |
| Admit Card (Practical) | 23 Jun to 10 Jul 2026 |
| Admit Card (CBT) | 03 Jul to 03 Aug 2026 |
| Article Category | Admit Card |
| Exam Type | CBT & Practical Exams 2026 |
| Required Details | PRN/Registration No & Date of Birth |
| Official Website (Skill India) | skillindiadigital.gov.in |
NCVT ITI Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें – Step by Step Guide
आप Skill India Portal और NCVT दोनों ही वेबसाइटों से अपना Practical और CBT एग्ज़ाम का ITI Hall Ticket बड़ी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे इसकी पूरी प्रक्रिया दी गई है:
Option 1: Skill India Digital Portal से एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
NCVT ने एक नया पोर्टल शुरू किया है – Skill India Digital – इस पोर्टल से छात्र अपना एडमिट कार्ड आसानी से निकाल सकते हैं। नीचे इसकी पूरी प्रक्रिया दी गई है:
👉 स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया:
Step 1- सबसे पहले आप अपने मोबाइल में Google Chrome या कोई और ब्राउज़र खोलें, फिर सर्च बार में ये टाइप करें 👉 www.skillindiadigital.gov.in।
Step 2 – ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद, होमपेज के ऊपर दाईं ओर “Login” बटन पर क्लिक करें।
Step 3- अब Login पेज खुल जायेगा फिर ये सभी डिटेल भरें: PRN Number or Date of Birth

Step 4 – इसके बाद “Login” बटन पर टैप कर दें।
Step 5 – अब स्क्रीन पर आपकी आईटीआई प्रोफ़ाइल खुल जाएगी। डैशबोर्ड के टॉप साइड से 3 लाइन पर क्लिक करें.
Step 6 – लेफ्ट साइड पे Practical Examination or CBT Examination का ऑप्शन दिखाई देगा। उस लिंक पर क्लिक करें।
Step 7- पेज को थोड़ा सा नीचे स्क्रॉल करें, जहाँ आपको ये दो बटन दिखेंगे: Download the Practical Hall Ticket or Download the CBT Hall Ticket.
Step 8 – आप जिस परीक्षा का Admit Card निकालना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें।
Step 9- अब आपकी स्क्रीन पर हॉल टिकट दिखाई देगी— अब उसे PDF में सेव करें और प्रिंट निकाल लें।
Option 2: NCVT की वेबसाइट से ITI एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
👉 स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया:
- सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप में कोई भी इंटरनेट ब्राउज़र खोलें।
- अब आप सर्च बार में ये वेबसाइट टाइप करें 👉 www.ncvtmis.gov.in
- जैसे ही वेबसाइट खुलती है, ऊपर मेनू बार में “Trainee” का ऑप्शन दिखाई देगा — उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद ड्रॉप-डाउन मेनू से “Trainee Profile” पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया डेशबॉर्ड खुलेगा जिसमें ये जानकारी भरनी होगी:
- Registration Number
- Father’s Name जन्मतिथि
- Captcha Code
- इन सभी जानकारी भरने के बाद आपको “Submit” बटन पर क्लिक करना होगा।
- अगर अपने सारी जानकारी सही भरी होगी तो आपके सामने आपका ITI Admit Card स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी।
- अब आप इसे डाउनलोड करें और एक Color Print निकालकर संभालकर रखें, क्योंकि ये Exam Hall में दिखाना जरूरी होगा।
NCVT ITI Admit Card 2026 में कौन-कौन सी Details होती हैं?
निचे दिए गए सभी डिटेल्स आपके ITI Admit Card शामिल होगा।
Personal Information:
- Candidate Name
- Father’s & Mother’s Name
- Date of Birth
- Registration Number & Roll Number
- Gender (Male/Female)
- Candidate Photo and Signature
Exam Information:
- Exam Name (CBT/Practical)
- Exam Date & Time
- Exam Centre Name & Address
- Centre Code
- Reporting Time
नोट: अगर आपको ITI Admit Card में कोई भी जानकारी ग़लत हो (जैसे नाम की स्पेलिंग या जन्म तिथि), तो तुरंत अपने ITI कॉलेज या NCVT ऑफिस से संपर्क करें।
Exam Day: Important Instructions
NCVT ITI परीक्षा के दिन कुछ नियमों और निर्देशों का पालन करना बहुत ज़रूरी होता है। नीचे दिए गए इन जरूरी बातों को ज़रूर ध्यान में रखें:
✅ 1. Admit Card और ID साथ रखें
- परीक्षा देने के लिए Admit Card का एक Print कॉपी साथ ले के जाएं।
- साथ में एक पहचान पत्र (ID) भी साथ ले जाएं, जैसे – आधार कार्ड या वोटर ID।
✅ 2. समय से पहले पहुंचें
- परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले सेंटर पर पहुंच जाएं।
- ज्यादा लेट पहुंचने पर हो सकता है कि आपको एग्जाम देने नहीं दिया जाएगा।
✅ 3. सिर्फ ज़रूरी सामान ही लाएं
- अपने साथ ब्लैक या ब्लू पेन, Admit Card, और ID कार्ड ही साथ ले जाएं।
- मोबाइल, स्मार्टवॉच, या कैलकुलेटर जैसी डिवाइस लेकर मत जाएं, ये चीज़ें बिल्कुल मना हैं।
✅ 4. शांति से परीक्षा दें
- एग्जाम हॉल में किसी से बात मत करें और न किसी की मदद लें।
- कोई भी गड़बड़ी या नकल करने पर आपकी परीक्षा रद्द भी हो सकती है।
✅ 5. Admit Card की जानकारी पहले ही चेक करें
- Admit Card पर अपना नाम, परीक्षा का समय और सेंटर का नाम पहले ही देख लें।
- अगर कुछ गलत दिखे तो परीक्षा से पहले अपने कॉलेज से बात करें।
Conclusion
इस आर्टिकल में हमने विस्तार से समझाया कि NCVT ITI Admit Card 2026 को कैसे डाउनलोड करना है, कौन-कौन सी वेबसाइट से इसे डाउनलोड किया जा सकता है, और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। उम्मीद है यह सभी जानकारी आपके लिए मददगार रही होगी। अगर आपके Hall Ticket डाउनलोड करने में कोई परेशानी आती है तो आप मुझसे ईमेल के जरिये Contact कर सकते हैं – हम पूरी मदद करेंगे।
FAQs –Frequently Asked Questions:
Q1. NCVT ITI Admit Card 2026 कब आएगा?
Ans: Practical परीक्षा का Admit Card 23 June 2026 और CBT परीक्षा का एडमिट कार्ड 03 जुलाई 2026 को जारी किया जाएगा।
Q2. NCVT ITI Admit Card कहां से डाउनलोड करें?
Ans: आप NCVT की ऑफिसियल वेबसाइट, ncvtmis.gov.in या Skill India की ऑफिसियल वेबसाइट, skillindiadigital.gov.in, दोनों वेबसाइटों से अपना ITI Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
Q3. Admit Card डाउनलोड करने के लिए क्या-क्या जानकारी चाहिए?
Ans: Admit Card डाउनलोड करने के आपको ये बेसिक जानकारी चाहिए होगी जैसे: Registration No, PRN Number, Father’s Name, और Date of Birth
